हिमाचल में बारिश से हुआ 990 करोड़ का नुकसान - Hindi Breaking News,Cricket,Bollywood

indian hindi news app brings you the letest news,update cricket news and letest bollywood news.tech update, online earnings tips, hindi jokes, motivation story for you from the hindi top breaking news studios in india. stay tuned to the letest news stories from india and the world.

Breaking

Breaking news

Home Top Ad

Tuesday, August 28, 2018

हिमाचल में बारिश से हुआ 990 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने इस बार इस तरह से तबाही मचाई है कि इससे उबरने में हिमाचल को काफी समय लग सकता है. बारिश ने अब तक प्रदेश में 990 करोड़ रुपये का नुकसान कर दिया है. सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है. सरकार को मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे प्रदेश में 643 करोड़ रुपए के पुल और सड़कें तबाह हुई हैं. कुल प्रभावित 923 सड़कों में से 60 से ज्यादा सड़कें अभी तक बंद हैं. इसी तरह सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को भी 214 करोड़ का नुकसान हुआ है. रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि अब भी 3916 पेयजल और 941 सिंचाई योजनाएं प्रभावित हैं. जिन्हें बहाल करने का काम चल रहा है. नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 96 करोड़ 50 लाख रुपए जारी किए हैं.

from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2wbimVN

No comments:

Post a Comment