पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र रामपुर घाट स्थित नेंज़ फार्मा इंडस्ट्री में आईएमए देहरादून की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन में कुल 127 लोगों ने रक्तदान किया. दो दिन पहले इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून ने रोटरी क्लब से रक्तदान शिविर आयोजन कराने का निवेदन किया था क्योंकि मिलिट्री अकादमी को करीब 25 यूनिट ब्लड की सख्त आवश्यकता थी. इसके बाद इस शॉर्ट नोटिस पर ही कंपनी प्रबंधन व रोटरी पांवटा ने यह रक्तदान शिविर कंपनी परिसर में आयोजित किया गया. इस शिविर में नेंज़ फार्मा उद्योग के 90 से ज्यादा कर्मचारियों ने रक्तदान किया. साथ ही एमवीआर हेल्थ केयर के 8 कर्मचारियों ने, रेनबो रोटरेट के 18 कर्मचारियों ने, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र पांवटा साहिब के 12 छात्रों ने और अन्य दर्जनों स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LGEq4c
No comments:
Post a Comment