सोलन पुलिस ने नालागढ़ में एक कार से 20 किलो पोस्त का चूरा बरामद किया है. मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बद्दी से नालागढ़ की तरफ आ रही कार को रोककर तलाशी ली. पुलिस ने कार से 20 किलो पोस्त चूरे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सरकाघाट के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2AvDaMl
No comments:
Post a Comment