हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित नगर निगम मेरा वृक्ष मेरा परिवार के अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में पौधारोपण का आयोजन कर रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को निगम ने टूटू वार्ड में भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. निगम ने वार्ड में करीब 200 देवदार के पौधे रोपकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया. इस मौके पर मेयर कुसुम सदरेट ने बताया कि मेरा वृक्ष मेरा परिवार अभियान के तहत सभी लोगों को हर साल एक एक पौधा लगाना चाहिए ताकि आसपास के वातावरण को साफ़ और स्वच्छ बनाया जा सके.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2vqC3sp
No comments:
Post a Comment