हिमाचल प्रदेश के सोलन में जिला पत्रकार संघ द्वारा 5 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोलन के करीब 40 पत्रकारों ने लिया. प्रतियोगिता के चौथे दिन ब्लड बैंक के चेयरमैन बीजेपी जिला कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. वहीं उनके साथ जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष कुमारी शीला और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भरत साहनी विशेष रूप से उपस्थित रहे. एकल प्रतियोगिता में संजय हिंदवान और मोहन चौहान के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला. एकल प्रतियोगिता में संजय हिन्दवान ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी, जिसे मोहन चौहान भेद पाने में कामयाब नहीं हो पाए. उन्हें हार का सामना करना पड़ा और संजय हिंदवान एकल प्रतियोगिता में फिर से चैम्पियन बने.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2vSr0Ze
No comments:
Post a Comment