राजधानी शिमला में बारिश बंद हो गई है, लेकिन अब पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है. बुधवार को मैहली-माल्याणा सड़क मार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया. पहाड़ दरकने से सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी आ गए. मार्ग को बुधवार देर रात तक बहाल नहीं किया जा सका. घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम शिमला के डिप्टी मेयर राकेश शर्मा और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. रात होने के चलते सड़क से मलबा नहीं हटाया जा सका. फिलहाल वाहनों को संजौली बाइपास पर डाइवर्ट किया गया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PbemMO
No comments:
Post a Comment