हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी में बीते 12 अगस्त की रात और 13 अगस्त की सुबह दो बार बादल फटने से कटागला गांव की सैकड़ों बीघा भूमि, करोड़ों रुपए की फसलें और 16 मकान पूरी तरह से तबाह हो गईं हैं. पूरे गांव में चारों तरफ तबाही के निशान दिख रहे हैं. ग्रामीणों की पेयजल और बिजली सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. जिला प्रशासन ने 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत देकर मात्र औपचारिकता निभाई है. बादल फटने के बाद पूरा गांव मलबे में तबदील हो गया है. ग्रामीण गांव बचाने के लिए सरकार से विशेष पैकेज की मांग कर रहे हैं. ग्रामीण का कहना है कि वे पूरी रात सो नहीं पाते और बाढ़ का मंजर देखकर वे दहशत में हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MBTTCl
No comments:
Post a Comment