मनाली दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सम्मानित कर किया. मनाली के अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान में केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बीएसएफ की ‘मुश्किल फासला, बुलंद हौंसले’ रैली का समापन किया. दरअसल, बीएसएफ की ओर से दिव्यांग जवानों के लिए एक पैरा साइकिलिंग अभियान शुरू किया था, जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रवाना किया था. 5 अगस्त को शुरू हुई इस रैली में 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मनाली में केंद्रीय मंत्री ने इस रैली का समापन किया और जवानों का स्वागत किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि वे यहां सभी लोगों से मिले और दिव्यांगजनों के साथ साइकिलिंग करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में बसे राज्यों को सरकार अलग से मदद दे रहे हैं और सितंबर में सभी पहाड़ी क्षेत्रों के मुख्यमंत्री शिमला में एकत्रित होंगे और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास और उत्थान को लेकर चर्चा करेंगे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2nJtm8a
No comments:
Post a Comment