हिमाचल प्रदेश में पुलिस के बड़े अधिकारी अब कहीं से भी जिले के सभी मुख्य बैरियर पर नजर रख सकेंगे. दरअसल, हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से सटे सिरमौर जिले की पुलिस एक ऐसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही ही, जिससे पुलिस के बड़े अधिकारी अपने मोबाइल फोन पर ही सभी बैरियर और अन्य संवेदनशील स्थानों को लाइव देख सकेंगे. शुरुआती चरण में पुलिस ने उत्तराखंड और हरियाणा के साथ लगने वाले बैरियर के अलावा नाहन शहर के भी मुख्य स्थलों को इस प्रक्रिया से जोड़ा है. करीब 12 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं, जिनको मोबाइल से लाइव देखा जा सकता है. इससे पता चल सकेगा कि बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी किस तरीके से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MABcPo
No comments:
Post a Comment