रेणुका के सियूं गांव के लोग खस्ताहाल झूला और झूले पर दो तारों के सहारे एक साथ सफर करते हैं. प्रशासनिक लापरवाही के कारण लोग खस्ताहाल तार झूले पर सफर करने को मजबूर हैं. दरअसल यहां पास के एक गांव में देव जागरण का आयोजन हो रहा था. देवता को गांव तक पहुंचाने के लिए इसी झूले का सहारा लेना पड़ा क्योंकि बरसात में नदी पार करने के लिए लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है. एक साथ कई लोगों को दो तारों के सहारे नदी पार करनी पड़ी और नदी का दृश्य कितना भयावह है यह साफ देखा जा सकता है. उफनती गिरी नदी किसी की भी जान ले सकती है. झूला पार करते समय थोड़ी भी लापरवाही हुई तो मौत तय है. लोगों का कहना है कि झूला कई सालों से खस्ता हाल में है मगर इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई जा रही है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NOOq8B
No comments:
Post a Comment