सिरमौर जिले के शिलाई के बश्वा गांव में सुविधाएं ना होने के चलते यहां के लड़के व लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही है. इस गांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. आजादी के 70 साल बीते जाने के बाद भी इस गांव में अब तक सड़क नहीं पहुंची है. इसके चलते दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को विकट समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सड़क सुविधा से महरूम बशवा क्षेत्र में न सिर्फ आर्थिक और भौगोलिक समस्याएं पैदा हो रही है, बल्कि एक ऐसी सामाजिक समस्या भी उत्पन्न हो गई है जिसका समाधान सिर्फ सड़क होने से ही संभव हो सकता है. बश्वा गांव के क्षेत्र में पढ़े-लिखे युवक युवतियों के अन्य गांवों के लड़के व लड़कियों के रिश्ते नहीं हो रहे हैं. गौरतलब है कि यहां के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है. यह सफर भी खड़ी पहाड़ी की पूरी करनी पड़ती है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2N76vBD
No comments:
Post a Comment