ऊना के बनगढ़ स्थित पुलिस बटालियन पुलिस की बदनाम छवि को बदलने का काम कर रही है. बटालियन के जवान समय निकालकर समाज को जागरूक करने का बेहद सकारात्मक काम कर रहे हैं. इस बटालियन के जवान ' एकलव्य कला मंच' के बैनर तले नुक्कड़ नाटक कर नशा मुक्ति, महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामजिक मुद्दों को लेकर लगातार विशेष अभियान चला रहे हैं. इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं. हिमाचल पुलिस के इस अनूठे प्रयास से पुलिस के बदनाम चेहरे को एक नई पहचान और तारीफ दोनों ही मिल रही है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2q9CqUW
No comments:
Post a Comment