हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में अंडरग्राउंड डस्टबिन योजना फेल हो गई है, जिसके कारण लोग खुले में कूड़ा कचरा फेंकने को मजबूर हैं. खुले में कूड़ा फेंकने से शहर में जगह- जगह गंदगी फैल रही है. नगर परिषद के प्रमुख भोजपुर बाजार में लगाया गया अंडरग्राउंड डस्टबिन योजना फेल साबित हुई है. डस्टबिन कूड़े से भर जाता है जिसके बाद लोग खुले में कूड़ा कचरा फेंक देते हैं यही हालात नगर परिषद के अन्य वार्डो का भी है. यहां से कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे चारों तरफ गंदगी ही गंदगी फैली है. भोजपुर के स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि शहर को अंडरग्राउंड डस्टबिन योजना बनाकर डंपर फ्री किया गया है लेकिन शहर में कम अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए गए हैं जिसकी वजह से यहां यह हालत है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ChkOOm
No comments:
Post a Comment