शिमला से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित मण्ढोल स्कूल की एनएसएस यूनिट को पब्लिसिटी नहीं बल्कि सच्ची समाजसेवा से सरोकार है. इस स्कूल में भी अन्य स्कूलों की तरह हर मुद्दे पर सालभर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है. दिलचस्पी की बात यह है कि इस इलाके में सबसे अच्छे परिणाम इसी स्कूल ने दिए हैं. ग्रामीण इलाका होने के बावजूद भी एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर और छात्रों से प्रेरित होकर इस इलाके के 47 लोगों ने अपनी आंखे दान की हैं. 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और 91 यूनिट खून एकत्रित किया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PARjuE
No comments:
Post a Comment