हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 26 वां राज्यस्तरीय चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस कार्यक्रम के अंतिम दिन यानि बीते शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया. चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पूरे हिमाचल भर से अलग-अलग जिलों से आए छात्रों ने अपने अपने साइंस मॉडल का प्रदर्शन किया. इसके साथ ही क्विज कंपटीशन का भी आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2RNiBj1
No comments:
Post a Comment