हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के आसपास की चोटियां पर हुए हिमपात के बाद अब पर्यटकों ने भी मनाली का रूख करना शुरू कर दिया है. मनाली के सूने पड़े मॉल रोड में अब पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है. पर्यटक मनाली आकर यहां के सुहावने मौसम का लुत्फ ले रहे हैं. बता दें कि बीते दिनों हुई भारी बारिश ने जो जख्म मनाली को दिये थे वह जख्म कुछ दिन पूर्व हुई बर्फबारी ने भर दिए हैं और सूनी पड़े मनाली में एक बार फिर सैलानियों की चहलकदमी शुरू कर दी है. मनाली में दिन प्रतिदिन बढ़ रही रही पर्यटकों की संख्या से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2EjLh0r
No comments:
Post a Comment