हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस ने चालान के नाम पर वाहन चालकों पर लात-घूंसे बरसा दिए. वाहन चालकों को पीटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिसकर्मी वाहन चालकों की पिटाई और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि पांवटा साहिब के बातामंडी के पास ट्रैफिक पुलिस चालान काटने के लिए खड़ी थी, उसी दौरान हरियाणा की तरफ से कुछ युवक पांवटा की तरफ आ रहे थे. जब ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तब युवकों की बाइक अनियंत्रित हो गई. इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पहले तो युवकों के साथ गाली-गलौज की, उसके बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं मौके पर इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर रहे मीडियाकर्मी के साथ भी पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2D9shQQ
No comments:
Post a Comment