हिमाचल प्रदेश का सोलन जिला प्रशासन नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है. इसी सिलसिले में यहां नशा विरोधी रैली का आयोजन किया. इस रैली में जिला भर से सैंकड़ों विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया. इस रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. यह कार्यक्रम 11 बजे आरंभ होना था लेकिन बच्चों को सुबह ही बुला लिया गया था और बच्चों को चिलचिलाती हुई धूप में सुबह से ही बिठा दिया गया. उनके लिए न ही पानी का प्रबंध किया गया और न ही धूप के चलते उनकी बिगड़ती हुई हालत पर किसी ने गौर किया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PUzKpK
No comments:
Post a Comment