हिमाचल प्रदेश के मंडी में लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही फोरलेन प्रभावितों की मांग के चलते सरकार के साथ प्रभावितों की वार्ता सफल रही है. प्रदेश भर के फोरलेन व एनएच व अन्य परियोजनाओं के प्रभावितों को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वस्त किया है कि उनकी जायज मांगों पर ग्रुप ऑफ कैबिनेट की एक बैठक की जाएगी और मामले को विधानसभा में भी ले जाएगा. इस आश्वासन के बाद 15 अक्तूबर को मंडी में अपनी मांगों को लेकर फोरलेन संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने और रोष रैली निकालने का फैसला बदल लिया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PAIi4L
No comments:
Post a Comment