हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया. लोगों का हुजूम दोपहर बाद ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जुटने लगा था.यहां की विख्यात कुश्ती प्रतियोगिता का लोग आनंद ले रहे थे. रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के 45 फ़ीट ऊंचे पुतले स्थापित किए गए थे. शाम ढलते ही राम अपनी सेना के साथ रावण पर आक्रमण करते हुए मैदान में नज़र आए. बुराई के प्रतीक पुतलों को खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने तीर मार कर जलाया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2P9sqJI
No comments:
Post a Comment