हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में कांग्रेस की पट्टिकाएं टूटने का मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय विधायक के तेवर तल्ख होते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय विधायक धनीराम शांडिल ने स्थानीय अधिकारियों की जमकर क्लास ली और उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए. उन्होंने उन टूटी पट्टिकाओं का निरीक्षण भी किया जो ज़्यादातर गायब पाई गई और पूरी तरह से खंडित थी. इनमें से चंबा घाट, सोलन फुटपाथ, बाय पास पर निर्माणाधीन रेहड़ी मार्केट जवाहर पार्क पर स्थित पट्टिका को देखकर विधायक धनीराम शांडिल ने रोष प्रकट किया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2qkYYSV
No comments:
Post a Comment