युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजन को लेकर दिव्यांग खिलाड़ी उत्साहित नजर आए. दिव्यांग बच्चों ने बॉची व दौड़ के अलावा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपने हुनर दिखाए. हर दिव्यांग खिलाड़ी ने जोश के साथ किसी ने किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया, जिसे देख हर कोई हैरान था. खेल प्रशिक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिताा से चयनित खिलाड़ी धर्मशाला में अन्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर आयोजित होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में आयोजन को लेकर उत्साह है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2r7Wqb5
No comments:
Post a Comment