हिमाचल प्रदेश के नाहन के समीप NH-07 पर चलती कार में आग लग गई. इस हादसे में पंजाब के एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई. हाईवे-07 कालाअम्ब-पोंटा साहिब पर नाहन के समीप यह दर्दनाक हादसा पेश आया. यहां चलती कार में आग लग गई. शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण पेश आया है. यह कार कालाअंब से देहरादून की तरफ जा रही थी, जो अचानक जुड़ा के जोहड़ के समीप अनियंत्रित हो गई और चट्टान से जा टकराई और साथ-साथ ही कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गई. कार के पीछे चल रहे वकील ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मगर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी और शख्स की कार पूरी तरह से जल चुकी थी और शख्स की मौत हो चुकी थी.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2BlcFHN
No comments:
Post a Comment