हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के ऐतिहासिक ढालपुर के रथ मैदान में जिला प्रशासन द्वारा ग्रीन दिवाली क्लीन दिवाली की शुरुआत की गई. इस मौके पर उपायुक्त कुल्लू यूनुस और एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवित कर इसका शुभारंभ किया. इस दौरान ढालपुर मैदान में 15 हजार मिट्टी के दीयों से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां तैयार की गई. नगर परिषद कुल्लू, स्वंय सहायता समूह और गैर सरकारी संस्थाओं ने हिस्सा लिया. रथ मैदान में एक साथ 15 हजार दीयों की रोशनी से पूरा मैदान जगमगा उठा. इससे पूरे प्रदेश में एक संदेश दिया गया है कि वे ग्रीन और क्लीन दिवाली मनाकर पर्यावरण को किसी प्रकार का कोई नुक्सान न पहुंचाए.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zxKJ1m
No comments:
Post a Comment