हिमाचल के पड़ोसी राज्यों से नशा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. कालाअंब पुलिस ने बीते सोमवार को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कालाअंब के समीप काली माता मंदिर के समीप नाका लगाया हुआ था. इसी बीच नाहन के 2 युवक विजय कुमार व शाकिर अली बाइक पर सवार थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को जांच के लिए रोका और उनकी जांच—पड़ताल की तो उनके कब्जे से पुलिस ने 586 प्रतिबंधित स्पेस्मो प्राॅक्सीवोन कैप्सूल बरामद किए. दोनों आरोपियों को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2qI0TBd
No comments:
Post a Comment