हिमाचल प्रदेश की मंडी जिला पुलिस के पहले जनमंच का आयोजन थानों में आयोजित किया गया. जिला पुलिस ने इसे 'पीड़ित/शिकायतकर्ता दिवस’ का नाम दिया है और इसे हर महीने के तीसरे रविवार को मनाने का निर्णय लिया गया है. बीते रविवार को एसपी और एएसपी सहित जिले के अन्य डीएसपी थानों में पहुंचे और दिनभर वहां पर जनता की शिकायतें सुनी और उनका मौके पर निपटारा किया. पहले पीड़ित/शिकायतकर्ता दिवस पर 29 शिकायतें आईं जबकि कुछ पुरानी शिकायतों का भी निपटारा किया गया. कुल 33 शिकायतों का दिन भर में निपटारा किया गया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PC6MP3
No comments:
Post a Comment