राज्य स्तरीय हमीर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली कलाकारों के नाम रही. प्रदेश भर से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. नाटी सूरज राठी ने भी जमकर धमाल मचाया. हिमाचली गायिका गीता भारद्वाज ने भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा. इससे पहले मुख्य अतिथि सांसद अनुराग ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है. यहां के कलाकार अपनी कला के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमा पाएंगे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OkL5xv
No comments:
Post a Comment