हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से मनाली-लेह को खोलने में बीआरओ (बॉडर रोड ऑरगेनाईजेशन) के जवान जुटे हुए हैं, लेकिन तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी के कारण रोड से बर्फ हटाने में काफी दिक्कतें आ रही है. बीआरओ के जवान 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे की बहाली में माइनस तापमान में भी लगे हुए हैं, ताकि लाहौल स्पीती में बर्फ में फंसे लोगों को निकाल सके. बुधवार को बीआरओ जवानों ने रोहतांग दर्रा बहाल किया था, लेकिन फिर से हुई बर्फबारी से यह मार्ग फिर से बंद हो गया. मनाली-लेह मार्ग पर कुछ स्थानों पर चार से पांच फीट की बर्फ की परत जम गई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2D9cOPP
No comments:
Post a Comment