हिमाचल प्रदेश में देहरा के सिविल अस्पताल ज्वालामुखी को 100 बेड का दर्जा तो हासिल हो चुका है लेकिन सरकार के गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के दावे बेमानी साबित हो रहे हैं. ज्वालामुखी सिविल अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो चुकी है और कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक नहीं की गई है. गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच के लिए अस्पताल पंहुच रही गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासांउड टेस्ट तक नहीं हो पा रहे हैं. उन्हे मायूस होकर अस्पताल से अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाए बगैर लौटना पड़ रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PwnLm0
No comments:
Post a Comment