हिमाचल प्रदेश के केलांग जिले में समय से पहले हुई बर्फाबारी से लाहौल घाटी के लोग काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं. किसान और बागवान अपनी नकदी फसलों के उत्पाद को मंडियों में ले जाने से कुल्लू मनाली में फंस गए हैं. ऐसे में यह हिमपात लोगों के लिए खासा परेशानी का कारण बनकर सामने आया है. घाटी में दूसरे दिन यानी बीते शनिवार को भी हिमपात जारी रहा. इस कारण बिजली आपूर्ति और वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप्प हो गई है. बर्फबारी से पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया है. तापमान माईनस 1 से 6 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया है. इससे घाटी का सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. ऐसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग ने लाहौल से कुल्लू-मनाली जाने वाली बसों को फिलहाल बंद कर दिया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2EZZTlT
No comments:
Post a Comment