हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता में आते ही प्रदेश को पॉलिथिन व थर्मोकोल से मुक्त करने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था. पर इस आदेश का पालन होता नहीं दिख रहा. गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेश के सोलन में थर्मोकोल का प्रयोग हुआ था और उसे लेकर विपक्ष विरोध जता रहा है. इससे इतर, बीते गुरुवार को किन्नौर जिले के पूह में आयोजित एक जनसभा के दौरान भी मंच पर विराजमान मुख्यमंत्री व कार्यकर्ताओं को प्लास्टिक के बोतलों में पानी दिया गया. ऐसे में सवाल उठता है कि जो स्वयं नियम बनाता है उसी के कार्यक्रमों में नियमों की अनदेखी हो रही है तो फिर क्या कहा जा सकता है.(किन्नौर से अरुण नेगी की रिपोर्ट)from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2AJGMsa
No comments:
Post a Comment