हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के ढालपुर मैदान में जिला रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्राॅस मेला बीते बुधवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चैधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया जबकि सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जिलाधीश यूनुस भी इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विभिन्न विभागों, संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों की ओर से लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस एक ऐसी विश्वव्यापी संस्था है जो असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है. वहीं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मेले के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OWvPXW
No comments:
Post a Comment