हिमाचल प्रदेश के सोलन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रेफरल सहायता केंद्र खोला गया है. यहां उन बच्चों का मार्गदर्शन किया जाएगा जिन्हें स्कूलों में जा रही मोबाइल स्वास्थ्य टीमें अस्पताल के लिए रेफर करेंगी. बच्चे जब सोलन के जिला अस्तपाल पहुंचेगे तो रेफरल सहायता केंद्र का प्रतिनिधि उनकी रजिस्ट्रेशन कर उन्हें सम्बन्धित चिकित्सक के पास भेजेगा. इस रजिस्ट्रेशन के माध्यम से मिले डाटा से पता चल पाएगा कि किस क्षेत्र में किन किन बीमारियों का प्रकोप है. फिलहाल मोबाइल स्वास्थ्य टीमें स्कूलों में जाकर चुनी हुई 30 बीमारियों पर कार्य कर रही है, अगर इन तीस बीमारियों में से कोई बच्चा प्रभावित है तो उसे अस्पताल रेफर कर दिया जाता है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OWHW7p
No comments:
Post a Comment