हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बीते दिनों हुई बर्फबारी जिला लाहौल स्पीति के लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है. घाटी में हुई बर्फबारी से एक ओर जहां विश्व विख्यात रोहतांग दर्रा वाहनों की आवजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया है. दर्रे के बंद होने से जिला लाहौल स्पीति का देश दुनिया से सम्पर्क कट गया है और घाटी के लोग बर्फ के रेगिस्तान में कैद हो गए हैं. ऐसे में अब घाटी के वाशिदों के पास हवाई मार्ग और रोहतांग टनल से ही आने का रास्ता बचा हुआ है. रोहतांग में न्यूनतम तापमान में रोहतांग दर्रे को पैदल ही पार करना पड़ रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2TGibf2
No comments:
Post a Comment