हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 10 वर्ष पहले जयराम ठाकुर ने थुनाग (मंडी के जंजैहली घाटी में एक तहसील है) की जनता के सहयोग से जिस सराज दीप उत्सव को मनाने की शुरुआत की थी, बीते शनिवार को उसे बतौर सीएम उन्होंने जिला स्तर का दर्जा देने का ऐलान कर दिया. इस भव्य शोभा यात्रा में इलाके के दर्जनों देवी-देवताओं संग देव समाज के साथ जुड़े लोगों और स्थानीय जनता ने भी हिस्सा लिया. वहीं समारोह में पुलिस और होमगार्ड के जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया. एसडीएम कार्यालय से शुरू हुई यह शोभायात्रा पूरे थुनाग क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए मेला स्थल पर आकर संपन्न हुई.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2RM1gWQ
No comments:
Post a Comment