हिमाचल प्रदेश के नाहन स्थित सेंट्रल जेल सही मायने में कैदियों के लिए आदर्श कारागार साबित हो रही है. यहां कैदियों के सुधार की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं. हिमाचल जेल पुलिस के डीजीपी सोमेश गोयल ने सेंट्रल जेल नाहन का दौरा किया. डीजीपी सोमेश गोयल ने नाहन सेंट्रल जेल का दौरा कर यहां रेडियो कारा जंक्शन की भी शुरुआत की जिसके माध्यम से कैदी यहां अपने मनपसंद के गाने सुन पाएंगे. वे यहां दुनियाभर की ताजातरीन खबरों से भी रूबरू हों पाएंगे. यहां खुद कैदी आरजे यानी रेडियो जॉकी का भी काम करेंगे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PAXEKB
No comments:
Post a Comment