हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सभी गुरूद्वारों में सिख धर्म संस्थापक व पहले गुरू नानक देव की 540 वीं जंयती पर प्रकाश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस मौके पर कुल्लू जिला के सभी गुरूद्वारा सिंह साहिब में सिख धर्म के लोगों के साथ अन्य धर्मो के लोगों ने बड़ी संख्या भाग लिया. जिला मुख्यालय में अखाड़ा बाजार गुरूद्वारा सिंह साहिब में दिनभर लोगों ने गुरूद्वारा सिंह साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया. वहीं चंड़ीगढ़ से आए रागी जत्थे ने गुरूवाणी व भजन कीर्तन के साथ संगत को निहाल किया और गुरूद्वारे में दिनभर संगत के लिए लंगर चलता रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PRWfzu
No comments:
Post a Comment