''टीबी हारेगा देश जीतेगा" कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कांगड़ा के देहरा ब्लॉक और गोपालपुर ब्लॉक ज्वालामुखी को क्षय रोग मुक्त पंचायत अभियान में प्रथम चरण के लिए चुना गया है. इसके चलते देहरा ब्लॉक में ज्वालामुखी स्वास्थ्य खंड के तहत 700 गांव के डेढ़ लाख लोगों को इस सुविधा का फायदा मिलेगा. स्वास्थ्य खंड के पंचायत प्रधान, उपप्रधान व जनप्रतिनिधियों को इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है ताकि एक भी क्षय रोगी इलाज से वंचित न रहे. बीएमओ दिलावर सिंह, एमडी डॉ पवन शर्मा, क्षय रोग पर्यवेक्षक अनिल राणा ने जनप्रतिनिधियों के साथ टीबी मुक्त पंचायते बनाने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया. नगर परिषद की अध्यक्षा भावना सूद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग के रोगियों के निःशुल्क उपचार के बारे जानकारी दी.बीएमओ दिलावर सिंह ने बताया कि सभी पंचायतों को टीबी मुक्त अभियान से जोड़ा गया है जिसमें देहरा, ज्वालामुखी और खुंडिया में जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया गया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2qJV4D5
No comments:
Post a Comment