देश भर में बुधवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई. वहीं इस मौके पर मंडी जिला की छोटी काशी में भी कार्यकम का आयोजन किया गया. शहर में गांधी भवन में कांग्रेस कमेटी ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के मौके पर कार्यक्रम किया. यहां पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए और उनके महान कार्यों को भी याद किया. इसके बाद कांग्रेस पार्टी कार्यालय में नेहरू जी के जीवन के वृतान्त को सभी के साथ सांझा किया गया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2DmI1PA
No comments:
Post a Comment