हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली में एक दिन पहले ग्रीन एंड क्लीन दिवाली मनाई गई. मनाली के मॉल रोड में एक साथ सैकड़ों दीए जलाकर प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया. इस तरह दीए की रोशनी से मनाली का मॉल रोड जगमगा उठा. वैसे तो दीपावली का त्योहार बुधवार यानी 7 नवंबर को है, लेकिन पर्यटन नगरी मनाली में बीते मंलवार को इसकी धूम देखने को मिली. मनाली में इस बार दीपावली को कुछ अलग अंदाज से मनाया जा रहा. न तो पटाखों की फड़फडाहट होगी और ना ही प्रदूषण. दरअसल, छोटी दीपावली के उपलक्ष्य में मनाली के मॉल रोड पर मनाली प्रशासन की और से ग्रीन एंड क्लीन दिवाली का आयोजन किया गया, जिसमें मनाली की जनता संग पर्यटकों ने भाग लिया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2SSNTFt
No comments:
Post a Comment