सुंदरनगर से चंडीगढ़ जा रही एक कार नेशनल हाईवे 21 पर स्वारघाट के समीप शॉर्ट सर्किट होने से सड़क पर धू-धू कर जल गई. कार में बैठे तीन युवको ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई. जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर के महादेव निवासी अमित चौधरी, चुनी लाल व केसरी लाल अपनी कार पर सवार हो कर सुंदरनगर से स्वारघाट के लिए किसी काम के सिलसिले से निकले, लेकिन जैसे ही तीनों ने बिलासपुर क्रॉस किया तो गंभर पुल के पास कार से धुँआ निकलना शुरू हो गया. कार के पीछे वाले हिस्से में आग लग गई थी, लेकिन जितने में युवक सभल पाते उतने में कार में आग लग गई और तीनों युवकों कूद कर अपनी जान बचाई. गाड़ी निशान कंपनी की बताई जा रही है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2DndKjO
No comments:
Post a Comment