देश भर में दिवाली मां लक्ष्मी की पूजा और आतिशबाजी कर मनाई गई, लेकिन हिमाचल के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में दिवाली को कुछ खास अंदाज में मनाया जाता है. अमावस्या की रात स्थानीय लोगों द्वारा मशाल यात्रा निकाली जाती है. लोगों का कहना है कि इस यात्रा से गांव में किसी तरह का कोई बुरा साया नहीं पड़ता. इस मशाल यात्रा में सिर्फ गांव के पुरुष ही हिस्सा लेते हैं. इस दौरान सिया गाना गाया जाता है. दिवाली का त्योहार यहां तीन दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें पहाड़ी संस्कृति की खास झलक देखने को मिलती है. इस दौरान पारंपरिक रासा नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहता है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2qBBVDy
No comments:
Post a Comment