हिमाचल प्रदेश के मंडी के ऐतिहासिक मैदान पड्डल में 28 नवंबर को होने जा रहे प्रदेश भाजपा के पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन से पहले शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को इस सफाई अभियान का आगाज पड्डल मैदान के पास साफ-सफाई करके किया गया. इसमें हिमाचल भाजपा के महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह सहित नगर परिषद मंडी के भाजपा समर्थित पार्षद और महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं. बस स्टैंड के पास दुदर की तरफ जाने वाली सड़क पर यह सफाई अभियान चलाया गया और यहां पसरी गंदगी को हटाने का कार्य किया गया. सभी ने शिद्दत के साथ इस सफाई अभियान में भाग लिया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2SkVJHd
No comments:
Post a Comment