कुल्लू जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव के लिए लगाए गए अस्थायी मार्केट को हटाने के लिए प्रशासन का डंडा सोमवार को जमकर चला. नगर परिषद के दर्जनों कर्मचारियों ने मीना मार्केट, तिब्बती मार्केट, रेडीमेड मार्केट व बर्तन मार्केट में लगी अस्थायी दुकानों में लगी लोहे की चादरों को हटाने के लिए दिनभर व्यापारियों को खदेड़ा और उन्हें अपना सामान समेटने के लिए विवश किया. इस दौरान एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने खुद मार्केट में आकर व्यापारियों को कहा कि प्रशासन द्वारा दिया गया समय पूरा होने के बाद अस्थायी दुकानों को हटाया जा रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2QECB6g
No comments:
Post a Comment