हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के कुल्लू घाटी में दो दिनों से लगातार मौसम खराब चल रहा है, जिस कारण पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में भारी गिरावट आ गई है. घाटी में अभी भी मौसम खराब चल रहा है. बीती रात ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में जमकर हुई बारिश से ठंड अचानक बड़ गई है. वहीं घाटी में बारिश और बर्फबारी के बाद किसानों, बागवानों के चेहरे खिल गए हैं. बारिश और बर्फबारी से घाटी में प्राकृतिक जल स्त्रोतों को संजीवनी मिल गई है. घाटी में लोगों न तो लहसुन लगाई और ना ही गेंहू, लेकिन बारिश के बाद अब घाटी में लोग खेती बाड़ी और बगीचे के कार्य के काम जूट गए हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2QH4Kd9
No comments:
Post a Comment