हिमाचल प्रदेश में बद्दी जिला पुलिस ने ढेला गांव से एक नशा तस्कर को 1 किलो 93 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है .पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद उन्हें अहम खुलासे होने की उम्मीद है. पुलिस यह जाने की कोशिश कर रही है कि यह तस्कर अवैध नशे की खेप कहां से लेकर आता था और कहां-कहां उसकी सप्लाई करता था.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OOVAtc
No comments:
Post a Comment