देश में ऐसे दो ही दुर्लभ मंदिर मौजूद हैं जहां पंचदेवों के साथ भगवान शिव मध्य में विराजित हैं. ऐसा एक मंदिर में मध्य प्रदेश के भोपाल में है और दूसरा हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी यानि मंडी में मौजूद हैं. छोटी काशी में प्राचीन एकादश रूद्र मंदिर ब्यास नदी के तट पर मौजूद है. इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पर पंचदेव एकसाथ विराजमान हैं. भगवान शिव ग्यारह रूपों वाले एकादश रूद्र के रूप में मंदिर के मध्य में मौजूद हैं. इनके चारों कोनों पर भगवान विष्णु, गणेश, सूर्य और देवी शक्ति का मंदिर बना हुआ है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2yYInsP
No comments:
Post a Comment