हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की स्मार्ट पुलिस पर 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं. शिमला पुलिस पर आरोप है कि उसने नाबालिग को मॉल रोड पर साइकिल चलाने के जुर्म में पकड़ा. पुलिस पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि नाबालिग को रिपोर्टिंग रूम ले जाकर करीब पौने घंटे तक हिरासत में रखा. पूछताछ के दौरान पहले तो बच्चे को पुलिस ने धमकाया, फिर गाली-गलौज की और फिर दो थप्पड़ भी जड़ दिए. नाबालिग का कहना है कि वो पुलिस की कार्रवाई पर सवाल पूछ रहा था. यह सफाई भी दी कि उसे इस नियम की जानकारी नहीं है कि मॉल रोड पर साइकिल नहीं चला सकते हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2z4ExOF
No comments:
Post a Comment