सिरमौर में बाल विवाह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बाल विवाह से जुड़े मामले को लेकर चाइल्ड लाइन ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इसे लेकर अब राज्य महिला आयोग भी गंभीर हो गया है. पिछले 11 महीने में सिरमौर जिले में बाल विवाह के 50 से भी अधिक मामले सामने आए. इस बात का खुलासा चाइल्ड लाइन ने किया है. चाइल्ड लाइन के मुताबिक, अधिकतर इस तरह के मामले जिले के शिलाई, संगडाह और राजगढ़ क्षेत्र से सामने आ रहे हैं, जहां कम उम्र में ही लड़कियों की शादी की जा रही है. चाइल्ड लाइन की मानें तो यहां जागरूकता की कमी सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है. हाल ही में सिरमौर जिला के शिलाई में तीन बाल विवाह के मामले सामने आए थे जिसमें तीनों नाबालिक लड़कियां गर्भवती हो गई थीं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Rq39sv
No comments:
Post a Comment