सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स संघ (एसडीपीए) का दृष्टिबाधित एथलीट वीरेंद्र सिंह 21वीं राष्ट्रीय दृष्टिबाधित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है. यह प्रतियोगिता 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित हो रही है. इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल से कुल 11 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे वीरेंद्र सिंह 800, 1500 और 5000 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेंगे. ख़ास बात यह भी है कि इन प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले वीरेंद्र सिंह हिमाचल के एकमात्र खिलाड़ी हैं. वीरेंद्र सिंह ने उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता में वह बेहतर प्रदर्शन कर जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे. वीरेंद्र ने इसी साल पंचकूला में 25 से 29 मार्च तक आयोजित 18वीं पैरा नेशनल एथलीट प्रतियोगिता में 1500 मीटर व पांच किलोमीटर की दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया था.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2UwFPLv
No comments:
Post a Comment